सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 विकास में कोई भेदभाव नहींः सीएम योगी
 145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास


सहारनपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज सिंह कालेज के खेल मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रविवार को यहां सहारनपुर पहुंचे। निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के प्रबुद्धजनों को इसमें आमंत्रित किया गया है। यहां सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मां शाकम्भरी त्रिपुर बाला सुंदरी की धरा को नमन करता हूं। आप सबका आभारी हूं।
उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं। भाजपा को जिताकर भेजा, जहां पलायन होता था, दंगे होते थे। आज यहां निवेश के सबसे बड़े केंद्र के रूप में सामने आया है। आज तो कुछ योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। विश्वश्विद्यालय बन रहा है। सहारनपुर के नौजवानों के पास अपना विश्वविद्यालय होगा। सरसावा में एयरपोर्ट बन रहा है। मुजफ्फरनगर सहारनपुर मार्ग पर 753 करोड़ खर्च किये। 612 करोड़ की लागत से सहरानपुर शामली मार्ग बन रहा है।
इसी तरह देहरादून मार्ग 1200 करोड़ से बन रहा है। यह सहारनपुर के विकास में नई कहानी लिखेगा। कई अन्य सड़कें, ब्रिज बन रहे हैं। देवबंद में एटीएस सेंटर बन रहा। हज सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता रही है। प्रदेश के नौजवानों, किसानो के साथ, उद्यमियों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। 5 लाख को सरकारी नौकरी दी। सहारनपुर में निवेश से एक लाख को काम मिला। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
ट्रिपल इंजन काम करेगा
सीएम योगी ने कहा कि निकाय में भी ऐसे ही लोग आते हैं तो ट्रिपल इंजन काम करता है। स्ट्रीट वेंडर को सुविधा दी गई है। 9 लाख स्ट्रीट वेंडर को योजना का लाभ दिया गया है। 45 लाख गरीबों को आवास की सुविधा दी गई। अकेले सहारनपुर में 25944 को आवास दी गई है। ओडिओपी में 2225 कारीगरों को प्रशिक्षण। यह एक नया यूपी है। निवेश की संभावनाएं टटोलें। सिंगल विंडो प्लेटफार्म बनाया है। एमएसएमई में किसी प्रकार की कोई एनओसी नहीं चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts