पुलिस के हत्थें चढा महिला गैंग
टिपटॉप बनकर विवाह समारोह में रिश्तेदार बन कर चोरी करती थी गंहनेमेरठ। कंकरखेडा पुलिस ने मध्यप्रदेश के महिला गैंग की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो विवाह समारोह में टिपटॉप बन कर जाने के बाद रिश्तेदार बन कर गंहनों पर हाथ साफ करती थी। पुलिस गैंग की अन्य सदस्यों की तलाश करने में जुटी है। पकडी गयी महिला गैंग की दोनो सदस्य पिछले एक साल से शादियो में जवरों पर हाथ साफ कर रही थी। पकडी गयी तीनों महिलाए मध्य प्रदेश के राजगढ की बतायी जा रही है।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि 3 महिलाएं थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र खिर्वा रोड ग्रैंड ओपेरा मंडप के पास संदिग्ध रूप से घूमती मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस के साथ वहां पहुंचे। महिलाओं को पकड़ा, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महंगे कपड़े पहनकर शादियों में घुसती थी। वर.वधू पक्ष से खुद को बताकर शादियों में चोरी करती थी। तीनों महिलाएं एमपी के राजगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस पहले से इनकी तलाश में थी। थाना कंकरखेड़ा में पहले से इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में बताया कि एक साल से ये काम कर रही हैं। जिन तीन महिलाओं को पकड़ा है, उसमें रानो निवासी गुलखेड़ी राजगढ़ मध्यप्रदेश, अक्षिता निवासी गुलखेड़ी, मनीषा निवासी गुलखेड़ी हैं। पुलिस को तीनों महिलाओं के पास से चोरी किए रुपए और सामान मिले हैं।
पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वो शादियों में स्टाइलिश ड्रेस पहनकर एंट्री करती थी। इनके ज्वेलरी, कपड़े देखकर कोई भी इन पर शक नहीं करता। कभी वधू पक्ष से कभी वर पक्ष से खुद को बताकर शादियों में एंट्री लेती। पहले दावत उड़ाती और मौका देखकर जेवर और दूसरे कीमती सामान उड़ा लेती।
देवोत्थान एकादशी पर थी फुल फ्रुफलानिंग
देवोत्थान एकादशी को यह गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देवोत्थान एकादशी पर शादियों का अबूझ मुहूर्त होता है। शहर में 1 हजार से ज्यादा शादियां थीं। बाईपास के सभी विवाह मंडपों सहित होटल बुक थे। ऐसे मुहूर्त इस लुटेरी गैंग के लिए सबसे अच्छे होते हैं। तीनों महिलाएं चोरी के इरादे से घूम रही थी। तभी सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची और इन्हें पकड़ा। महिलाओं की पूरी तैयारी थी कि किस प्रकार से जेवरों पर हाथ साफ करना है।


No comments:
Post a Comment