महामना मालवीय मिशन मेरठ शाखा के सदस्य तीन दिवसीय भ्रमण पर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे
मेरठ। सामाजिक संस्था महामना मालवीय मिशन की मेरठ शाखा के सदस्य तीन दिवसीय भ्रमण पर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे।समाज के सभी वर्गों के उत्थान, लोगों के स्वास्थ्य , शिक्षा व कल्याण के लिए समर्पित महामना मालवीय मिशन, मेरठ शाखा के सदस्य शनिवार को परिवार सहित तीन दिवसीय दर्शन यात्रा पर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे।
मेरठ शाखा के 50 सदस्यों का ग्रुप शनिवार को मेरठ से रवाना हुए और हरिद्वार मे वी.आई.पी घाट पर स्नान कर शाम 5 बजे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे । मिशन के सदस्यों ने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी को शॉल भेंट की ।
मिशन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए परम स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा की महामना मालवीय ने विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने बताया कि महामना मालवीय मिशन सभी वर्गों के उत्थान के लिए अग्रसर है और मालवीय के विचारों का प्रचार- प्रसार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है । मिशन के सदस्यों द्वारा मालवीय विचारधाराओं को धरातल पर लाने के लिए परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से विचार विमर्श किया।


No comments:
Post a Comment