मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में होंगी सपा की प्रत्याशी

मैनपुरी।
डिंपल यादव फिर चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं। वह मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। मुलायम सिंह के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग है।
डिंपल 3 साल बाद सियासी दंगल में वापसी कर रहीं हैं। 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। 44 साल की डिंपल 5वीं बार चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के अलावा तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर विचार कर रही थी। मगर गुरुवार को डिंपल यादव के नाम पर मुहर लग गई है।
2012 में कन्नौज से सपा ने डिंपल पर ही जताया था भरोसा
अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट छोड़ने के बाद वहां 2012 में उपचुनाव हुआ। सपा ने इस बार भी डिंपल यादव पर भरोसा जताया। वहीं, इस चुनाव में बसपा, कांग्रेस, भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जबकि, दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद डिंपल निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में भी वह कन्नौज सीट बचा ले गईं। इस बार भी वो कन्नौज से ही सपा की उम्मीदवार हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts