योगी का हिमाचल में तूफानी चुनाव प्रचार
बोले- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से काम कर रही डबल इंजन सरकारलखनऊ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में धुआंधार चुनावी प्रचार अभियान किया। उन्होंने हमीरपुर, मंडी और सोलन में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। तीनों ही जगह उन्होंने जनता के साथ न सिर्फ संवाद किया, बल्कि उन्हें कांग्रेस शासन के बुरे अनुभव की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने यहां विकास को जो रफ्तार दी है, उसे डबल इंजन की सरकार दोगुनी रफ्तार से जारी रखेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में मंदिरों के भव्य निर्माण को विरासत का सम्मान करार देते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया का राम नाम सत्य हो चुका है। वो दूसरे राज्यों में अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। कांग्रेस के आने का मतलब होता है कि अपने साथ माफिया को साथ लाना। कांग्रेस का मतलब करफ्शन, माफिया। इनके बीच चोली-दामन का साथ है। ये कभी इससे मुक्त नहीं हो सकती। इसलिए जनता गांधी जी के सपने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ को साकार करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।
हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट
हमीरपुर की बड़सर विधानसभा प्रत्याशी माया शर्मा के लिए बिझड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट है। देवभूमि के रूप में विख्यात है। यहां की हर घाटी किसी न किसी देवभूमि, देवमंदिर के लिए विख्यात है। सज्जनता, शौर्य और पराक्रम हिमाचल के नौवजानों, नागरिकों में भी दिखता है। पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है, लेकिन पानी जैसी संवेदना भी है। दोनों का समन्वय होता है तो भारत के रक्षक के रूप में नौजवान भारत की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं।
यही है विरासत के प्रति सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम फिर संवर चुका है। मथुरा-वृंदावन में जाकर देखिए कितनी भव्यता से काम हुआ है। पीएम मोदी ने केदारपुरी और महालोक का भी लोकार्पण किया है। यही है विरासत के प्रति सम्मान। एक तरफ, सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आस्था के केंद्रों को सम्मानित करने का कार्य हो रहा है।
No comments:
Post a Comment