विदेशी छात्र छात्राओं की पहली पसन्द बना सुभारती विश्वविद्यालय

मेरठ। 
शैक्षिणक गुणवत्ता के साथ व्यवसायी शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति के संगम को विश्व पटल पर रोशन करने वाले स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों की बहार है। सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा पद्धति से प्रभावित होकर लंदन, दुबई, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे, ज़ाम्बिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, भूटान आदि  देशों के विद्यार्थी सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन देकर अपने विद्यार्थियों को दक्ष बना रहा है। उन्होंने विशेष बताया कि व्यवसायी शिक्षा के तहत रोजगार परक कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो रहा है और भारतीय संस्कृति के समागम के रूप में स्थापित सुभारती विश्वविद्यालय का परिसर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता से सभी को आकर्षित कर रहा है।

सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा को प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय के सभी संकाय एवं विभाग में अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान की धारा से जोड़ रहे है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक भवन एवं मार्ग महापुरुषों के नाम पर स्थापित है, जो सभी को भारतीय गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से लाभान्वित कर रहे है। उन्होंने विशेष बताया कि विभिन्न देशों के विद्यार्थी सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे है, सभी विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्र वैश्विक सम्बन्ध विदेशी सेल के द्वारा विदेशी विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान कर उन्हें सुलभता के साथ शिक्षा प्रदान की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय छात्र वैश्विक सम्बन्ध विदेशी सेल के निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लंदन, नाइजीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, दुबई, नेपाल, वियतनाम, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, ज़िम्बाब्वे, ज़ाम्बिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, भूटान आदि देशों के लगभग 300 विद्यार्थी सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय छात्र वैश्विक सम्बन्ध विदेशी सेल विद्यार्थियों के दूतावास से हर समय सम्पर्क में रहता है तथा हर प्रकार की सुविधा सुभारती विश्वविद्यालय अपने विदेशी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts