भ्रष्टाचार एक संगठित अपराध के रूप में हमारे जीवन, समाज और लोक सेवा में व्याप्त:-डा सत्यमेव जयते 

 समाज में जनजागरूकता बढाने के लिये मेरठ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष 

 मेरठ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान और भारतीय समाज में समग्र पुनर्जागरण का आह्वान करते हुए  सत्यमेव जयते न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवा निवृत्त पूर्व उप आयुक्त राज्य कर डा. सत्यमेवजयते भारत लोकमंगल ने कहा कि भ्रष्टाचार एक संगठित अपराध के रूप में हमारे जीवनए समाज और लोक सेवा में व्याप्त हो गया है। 

 नागरिकों को संगठित होकर अब सत्य और स्वाधीनता के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध  नया समर लड़ना और जीतना होगा।  2047 तक  समृद्ध,सशक्त और शांतिपूर्ण नये भारतीय समाज के विकास की आवश्यकताओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे समस्त लोकसेवकों और नागरिकों को ईमानदारी से काम करना होगा। लोक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है। सरकारों को भ्रष्टाचार पर निर्मम प्रहार करना होगा।  भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए परिणाम देने वाले नये और कठोर उपाय किये जाने की आवश्यकता है। 

 डा.सत्यमेवजयते ने कहा कि  भ्रष्टाचार करने.कराने और  दबाने.छिपाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी  पद का खुल्लमखुल्ला दुरुपयोग और षडयंत्र करने में हिचकते नहीं हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य और जनता के करोड़ों रुपये के राजस्व की हर दिन, हर नगर और विभाग में संगठित रूप से लूटपाट हो रही है।भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रोएक्टिव  कानून और एक्शन की आवश्यकता है। पैसिव एक्शन से भ्रष्टाचार का बाल बाँका नहीं होता है।   

सत्यमेव जयते न्यास द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध और प्रदेश व्यापी जनजागरण अभियान चलाने का कार्य किया जा रहा है।प्रदेश में वाराणसी,प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, विंध्याचल, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट, झांसी, आगरा, मेरठ, बरेली आदि मंडलों में सत्यमेवजयते न्यास की मंडल इकाइयों का गठन किया गया है।

  मेरठ के प्रसिद्ध गांधी वादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना ने कहा कि जागरूक नागरिकों का भ्रष्टाचार के विरुद्ध दशकों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा। 

 जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता डा.चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि वर्तमान समय मे समाज मे भ्रष्टाचार पूरी तरह से व्याप्त हो चुका है हमे अपने आसपासए परिवार और खुद के व्यवहार में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भी सतत प्रयास करना होगा ।जिसके परिणाम यह होगा की समाज से भी भ्रष्टाचार धीरे धीरे समाप्त हो जायेगा ।

      पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने  कहा कि सत्यमेव जयते संगठन का भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान और भारतीय समाज के पुनर्जागरण का आह्वान  महात्मा गांधीए सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम है। क्रांति की धरती मेरठ में शांति की तपोस्थली गांधी आश्रम से आरंभ भारतीय पुनर्जागरण का यह अभियान  चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि हस्तिनापुर से शीघ्र प्रदेश और देश में जन जन तक किसानों और युवाओं तक फैल जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts