एसएसपी ऑफिस में रोई महिला

फैक्ट्री मालिक पर लाखों की मजदूरी हड़पने का आरोप
मेरठ।  सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुँची महिला ने फैक्ट्री मालिक पर लाखों की मजदूरी हडपने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।   पीड़ित महिला का आरोप था कि उसकी मजदूरी के लाखों रुपए फैक्ट्री मालिक ने हड़प लिए हैं। महिला एसएसपी से मिलने की फरियाद करती रही लेकिन उसको नहीं मिलने दिया गया। पुलिसकर्मी जबरन महिला को गाड़ी में डालकर थाने ले गए। जहाँ पर उसकी पूरी बात सुनकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि सोतीगंज में कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। फैक्ट्री मालिक कई साल से उसकी मजदूरी से रकम काट अपने पास जमा कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसकी करीब 14 लाख की रकम मालिक ने हड़प ली है। अब वो जमा की हुई रकम को देने से मना कर रहा है। पुलिस ने जांच कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts