युवा नेता ने खुद को मारी गोली
- कमरे के अंदर खून से सना मिला शवजौनपुर (सतीशचंद शुक्ला)।
जौनपुर के मेढ़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक युवा नेता ने कमरे में बंद होकर पिस्तौल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से सना शव मिला। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि कुछ लोग इसे घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम मान रहे हैं। वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खुटहन पुलिस के अनुसार, मेढ़ा गांव निवासी दीपक दुबे (26) पुत्र बब्लू बीते जिला पंचायत चुनाव में सदस्य पद के लिए मैदान में उतरा था। चुनाव हारने के बाद वह बड़ोदरा (गुजरात) चला गया। वहां से तीन दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोपहर के समय वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर के बाद जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिवार के लोग दौड़ते हुए कमरे की ओर गए। दरवाजा बंद था तो किसी तरह से तोड़ा गया। अंदर दीपक खून से लथपथ फर्श पर गिरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद बड़ संख्या में लोग दीपक दुबे के घर पहुंचे।


No comments:
Post a Comment