आजमगढ़ में युवती का हत्यारा गिरफ्तार

मुठभेड़ में हत्या आरोपी को लगी गोली
 कई हिस्सों में काटकर कुएं में फेंका था शव


आजमगढ़ (विजय उपाध्याय)। जिले के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी भी स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृशंस  हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने उसे बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी।
इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था। सिर गायब था। युवती संग हैवानियत की इस खौफनाक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts