पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल ने क‍िया सरेंडर
- पुल‍िस ने घोष‍ित कर रखा था इनाम
लखनऊ।
घोटाले समेत कई आरोपों में घ‍िरे पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर द‍िया है। बता दें क‍ि राजस्व परिषद में निजी सचिव रहे व‍िवेकानंद लंबे समय से फरार थे। पुल‍िस ने उनपर इनाम भी घोष‍ित क‍िया था। व‍िवेकानंद ने सुप्रीम कोर्ट से अरेस्ट स्टे भी लिया था पर समय पूरा होने के बाद भी पुल‍िस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। विवेचक की लापरवाही से कोर्ट में डोबरियाल ने आत्मसमर्पण कर दिया।
राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद पर कई गंभीर आरोप हैं। व‍िवेकानंद पर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर वसूली का भी आरोप लगा है। मुकदमा दर्ज होने के पहले ही व‍िवेकानंद भाग निकला था। डोबरियाल पर पुल‍िस ने एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।  
विवेकानंद डाेबरियाल के खिलाफ आइपीसी की धारा 120 बी, 384, 420,465,405, 471 के अलावा पीसी एक्ट 7, 13(1) (बी) के तहत कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त योगेश कुमार कर रहे हैं। इसमे विवेकानंद पर राजस्व परिषद में सेवा में रहते हुए और सेवानिवृत्त के बाद छलपूर्वक अनुचित तरीके से धन अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts