मकान बनाने के नाम पर दलित महिला से दो लाख की ठगी
मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में एक दलित वृद्ध महिला से मकान के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहा महिला ने आरिफ नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि महिला शकुन्तला के मकान को बनाने के लिए आरिफ ने महिला से दो लाख रुपये की ठगी की है। आरिफ महिला को मकान बनाने का भरोसा दिलाता रहा लेकिन न तो मकान की छत डाली न ही खिड़की दरवाजे लगाये। महिला ने बताया कि छह माह पूर्व कई किस्तों में दो लाख रुपये मकान बनाने के लिये लिए थे। एसएसपी कार्यालय पहुंची वृद्ध महिला का आरोप है मकान बनाने के नाम पर ठगी करने वाले आरिफ को कई बार फोन किया गया। आरिफ ने रुपये वापस लौटने के बाद गाली गलौज व जातिसूचक शब्द कह कर फोन का काट दिया। महिला का आरोप है वह कई बार सिविल लाइन थाने में जा चुकी है। लेकिन वहां पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।


No comments:
Post a Comment