दिल्ली नगर निगम चुनाव की तिथियां घोषित

 चार दिसंबर को होगा मतदान, 7 को परिणाम

नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।
दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।
घोषणा के मुताबिक 7 नवंबर को शुरू होगा नामांकन और 14 नवंबर अंतिम तारीख है। 250 वार्ड में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts