केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या

 घर में फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंदकिशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंदकिशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।
इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।
नंद किशोर ने की थी दो शादियां
बेटे विशाल के मुताबिक, पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, 47 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी नंदकिशोर और उनके भाई कारोबार में हाथ बंटाते थे। पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर ने दो शादियां की थी। एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts