कूच बिहार ट्रॉफी
पिच की नमी का फायदा नहीं उठा सकी केरल टीम
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 3 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए
मेरठ। भामा शाह किक्रेट मैदान में शनिवार से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल एसो. के तत्वावधान में कूच बिहार ट्रॉफ ी में यूपी बनाम केरल के बीच चार दिवसीय मैच का आगाज हुआ। टॉस जीत कर केरल ने पहले फिल्डिंग लेने का फैसला किया । पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर २९२ रन बना लिए थे। पहले दिन का आर्कषण यूपी के शिवम कुमार को शानदार शतक रहा।
मैच के उद्घाटन अवसर पर मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ राम कुमार गुप्ता मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ऋतुराज मेरठ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसएन शर्मा एवं प्रोफेसर युद्धवीर सिंह. डायरेक्टर यूपीसीए और सदस्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश एवं केरल के बीच होने वाले इस मैच के उद्घाटन अवसर पर मेरठ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश के अवध प्रांत की संस्कृति पर आधारित शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र पर उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर राम कुमार गुप्ता ने कहा की खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है इसलिए मेहनत ही एकमात्र सफलता का मंत्र है इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद जैन ने उपस्थित जूनियर खिलाड़ियों को अपने सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने के लिए आह्वान किया ।
अतिथियों ने दोनो टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस केरल ने जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। यूपी की ओपनिंग जोड़ी के रूप में कप्तान आदर्श सिंह व मानव सिद्ध मैदान मे उतरे । सुबह के समय पिच की नमी को देखते हुए दोनों बल्लेबाजो ने संभलकर खेलना आरंभ किया। जैसे ही दोनो खिलाडियों की पिच पर निगाहें जमी तो मैदान के चारों ओर शॉट लगना आरंभ कर दिया। यूपी का पहला विकेट 33 रनों के स्कोर पर गिरा जब मानव को १६ रन पर ईडन ने बोल्ड कर दिया।उसके बाद आर्दश का साथ देने के लिये विराट जायसवाल मैदान में उतरे । वह भी ज्यादा देर तक नहीं चल सके। 53 रन स्कोर पर यूपी को दूसरा झटका लगा। जब विराट ने चार रन के निजी स्कोर पर वेणुगोपाल की गेंद पर पार्थव को कैच दे बैठे। इसके बाद मैदान में शिवम कुमार मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। दोनो बल्लेबाजों ने तेजी से रनों की गति को बढाना आरंभ किया। यूपी को तीसरा झटका उस समय लग जब विकेट पर सेट हो गये आदर्श सेबेस्टियन द्वारा 81 रनों पर बोल्ड हो गये। उस समय यूपी का स्कोर 190था। शिवम को साथ देने के लिये मैदान में प्रशांत वीर उतरे। दोनो बल्लेबाजों ने विकेट को बचाते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 292 रन बना दिए। इस दौरान शिवम ने अपना शतक पूरा किया। वह मैदान में 129 के स्कोर पर डटे है। इस मौके मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेके गुप्ता ,सचिव सुरेंद्र चौहान उपाध्यक्ष आलोक भटनागर एवं राजेंद्र सिंघल, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन सुभाष शर्मा,, अनिल जैन,संजय त्यागी, आकाश मांगलिक एवं भामाशाह पार्क के प्रभारी तथा बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, वरिष्ठ कोच संजय रस्तोगी, शााहिद ,आयोजन सचिव डॉ योगेश कुमार, सी एल ओ अजय कुमार त्यागी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment