रक्षा मंत्री ने साइबर अटैक को लेकर किया सतर्क

बोले- हम नए तरह के खतरों का कर रहे सामना
नई दिल्ली (एजेंसी)।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने साइबर अटैक के हमलों पर खासा जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम नए तरह के सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं, जो गैर-गतिज और गैर-संपर्क युद्ध की श्रेणी में आता है। साइबर और सूचना युद्ध ऐसे ही सुरक्षा खतरे में आते हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि साइबर हमलों के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की भेद्यता एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। बिजली उत्पादन और वितरण जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तेजी से जटिल होते जा रहे हैं। ये सभी साइबर से जुड़े उपकरणों के नेटवर्क पर ही निर्भर हैं।
उन्होंने कहा कि पॉवर सेक्टर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ साइबर हमलों के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। यहीं नहीं परिवहन, सार्वजनिक क्षेत्र की सेवाएं, दूरसंचार उद्योग भी साइबर हमलों को लेकर असुरक्षित हैं।
राजनाथ सिंह ने बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के बारे में बताया
रक्षा मंत्री ने कहा कि बदलते समय और समाज के साथ सुरक्षा के आयाम भी बदल गए हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा को आम तौर पर दो पहलुओं में देखा जाता है। पहला आंतरिक सुरक्षा और दूसरा बाहरी सुरक्षा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts