बंद मकान में 6 लाख की चोरी

 सैलरी, फीस के पैसे भी ले गए चोर

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के ब्रजविहार में चोरों ने बंद मकान का ताला काट कर ६ लाख का सामान ले उडे। चोरी का पता तब चला जब परिवार के सदस्य गाजियाबाद से लौटे। चोर घर से सेलरी से लेकर स्कूल की फीस तक ले गये। थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

 ब्रजबिहार कालोनी निवासी सुदर्शन 12 साल से उसका पूरा परिवार इस कॉलोनी में रहता है। शनिवार को सुदर्शन, पत्नी, बच्चों के साथ सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वैशाली में अपनी बहन के घर गया था। घर में ताला लगाकर परिवार वैशाली चला गया। दोपहर लगभग 4 बजे सुदर्शन बहन के घर से मेरठ के लिए निकला। बीच में शॉपिंग के लिए रुका। तभी भाई ने सुदर्शन को फोन कर घर तुरंत आने को कहा।

सुदर्शन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने दोपहर 4.30बजे करीब उसे फोन पर कहा कि जल्दी घर आ जाए। जब उसने पूछा क्या बात हुई तो भी उसे चोरी की घटना की जानकारी नहीं दी। कहा फौरन घर लौट आओ। भाई के कहने पर सुदर्शन तुरतं मेरठ के लिए निकल पड़ा। घर आकर देखा तो होश उड़ गए। घर का ताला कटा हुआ पड़ा था। पूरा घर बिखरा था।बताया कि चोर ताला काटकर घर में आए। अंदर कमरे में गए जहां संदूक और अल्मारी रखी है। चोरों ने अल्मारी में रखे लगभग 50हजार रुपए चुरा लिए। साथ ही सोनेए चांदी के जेवर ले गए। जिनकी कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपए है। इसमें सोने की अंगूठी, 2 तोले की सोने की चेन, कानों के झुमके भी शामिल हैं। सब चोर ले गए।

सुदर्शन की पत्नी अंजू ने बताया कि चोर उसकी ज्वैलरी के साथ बच्चों की फीस के पैसेए इनकी सारी सैलरी की रकम भी ले गए। बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं कालोनी में चोरी की घटना सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पड़ोसियों सहित अन्य लोगों की भीड़ लग गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts