‘पुष्पा: द रूल’ में काम करेंगे अर्जुन कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में काम करते नजर आ सकते हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी। अब ‘पुष्पा: द राइज’ का दूसरा पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर काम करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में अर्जुन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स इस फिल्म को ‘पुष्पा: द राइज’ से कई ज्यादा बढ़ा बनाना चाहते हैं। यदि इस फिल्म में अर्जुन कपूर नजर आए, तो ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts