बाढ़ से बर्बाद फसल का देंगे मुआवजाः सीएम योगी
बलरामपुर के गांव में लैंड करवाया हेलीकाफ्टरबलरामपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे कर बाढ़ का जायज़ा लिया। उतरौला रोड पर मझौवा गांव के पास हेलीकाप्टर उतारकर बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री किट वितरित किया। सीएम ने प्रभावितों को किट देने से पहले संबोधन में कहा कि अक्टूबर में बाढ़ कभी नहीं आई। इस बार विजयदशमी के बाद बाढ़ और अधिक बारिश से ज़िले को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के नुक़सान का आकलन कराया जा रहा है। सर्वे का निर्देश दिया है। मंत्री समूहों को ज़िलों में भेजा जा रहा है। बाढ़ प्रभावित ज़िलों का स्वयं दौरा कर रहे हैं। कहा कि हर तरह के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, लंच पैकेट व शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए मेडिकल किट बांटी जाए।
दैवीय आपदा से भारी नुकसान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्तूबर माह में अचानक आई दैवीय आपदा ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले के करीब 300 से अधिक गांवों की साढ़े तीन लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इनको सभी तरह की राहत सामग्री तत्काल पहुंचाई जाए। जनहानि होने पर पीड़ित परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिया जाए। सांप-बिच्छू तथा जंगली जानवर के काटने पर लोगों को सरकारी सहायता दी जाए। कुत्ता व बंदर काटने वालों को तत्काल एआरबी लगाई जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, लंच पैकेट व शुद्घ पेयजल युद्ध स्तर पर पहुंचाया जाए।
उन्होंने मौके पर मौजूद 200 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। पंडाल में पीछे तक जाकर उन्होंने छोटे बच्चों को पुचकारा।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल पहुंचें मंत्रीः सीएम योगी
जिलों के दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्री समूहों को तत्काल पहुंचने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अतिवृष्टि से उपजी परिस्थितियों की उच्चस्तरीय बैठक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम एक्टिव करने, प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री समूह अपने प्रभार वाले मंडलों-जिलों में तत्काल दौरा कर राहत एवं बचाव के प्रयासों को और बेहतर बनाने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment