बोले अतुल प्रधान पैर पकड़ लू तब गडडा भरवा दोगे
टूटी सडकों और गडडों भरवानें के लिये धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधानमेरठ। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछल एक सप्ताह हुई बरसात के कारण सडकों पूरी तरह टूट गयी है। गहरे -गहरे गडडो के कारण लगातार होता देख गुरूवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीडब्ल्यूडी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ धरने बैठ गये। धरने पर बैठे अतुल प्रधान से मिलने पहुंची चीफ इंजीनियर के पैर पकडते हुए अुतल ने कहा पैर पकड लू तो गडडे भरवा दोगे। चीफ इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया कि १५ नवम्बर तक सडकों के गडडों को भरवा दिया जाएगा।
धरने पर बैठे विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा सड़कों पर इतने गड्डे हो रहे हैं। पता नहीं प्रदेश में इतनी बड़ी सरकार कैसे चल रही है। जो एक गडडा भी नहीं भर सकती है। उन्होंने कहा कि 15 साल का बच्चा दो दिन पहले गड्डे में गिर गया। आखिर आप लोग अब क्या इंतजार कर रहे हैं। और किस हादसे का इंतजार है। किसी के घर में और मौत नहीं हुई क्या। वो बच्चा 15 साल का मर गया। लोग रोजाना गड्ढे में गिरकर चोट खा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं है यहां। कैसे काम हो रहा है। आम जनता की क्या सुनते होंगे। जब भी बात करो कहते हो फोन करते रहते हैं, फोन करते रहते हैं। मुझे मत बताओ। मैं चार महीने से एक गड्डा भरने को कह रहा हूं। लेकिन अभी तक उसे नहीं भरा गया।
जब गड्ढे नहीं भरे जाते धरने से नहीं उठूगा
विधायक अतुल प्रधान ने नाराजगी जताते हुए कि आप सरकारी तनख्वाह पा रहे हैं सरकार के प्रति जिम्मेदारी है। जनता के प्रति जिम्मेदारी है। अतुल ने कहा जब तक काम शुरू नहीं करोगे मैं धरने से उठूंगा नहीं।
15 नवंबर तक ठीक हो जाएंगी सड़कें
वहीं पीडब्लूडी चीफ राजीव कुमार का कहना है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बजट मिल चुका हैए 15 नवंबर तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी।
कारोबारी के बेटे की गड्डे में गिरकर हुई मौत
शास्त्रीनगर में सड़क के गड्ढों की वजह से सोमवार को हुए हादसे में स्पोर्ट्स कारोबारी पंकज मेहता के घर का चिराग बुझ गया। कलक्ट्रेट और एमडीए दफ्तर के बाहर भी सड़क के गड्ढों में तब्दील है। दिल्ली रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल है। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे के पास भी सड़क जर्जर हो चुकी है। कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग बच्चा पार्क चोराहे और बुढ़ाना गेट क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हैं। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघरए छतरी वाला पीर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। भूमिया पुल से हापुड़ अड्डे तक भी पैदल चलना मुश्किल है।


No comments:
Post a Comment