किसी चमत्कार से कम नहीं नूरजहां का हुनर

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया सलाम
बदायूं।
बदायूं की नूरजहां फिलहाल विश्व भर में चर्चा का विषय हैं। नूरजहां सिर्फ एक हाथ की मदद से एक ही समय में पेंटिंग में बनाने में हुनरमंद हैं। वह एक साथ एक हाथ से 15 महान हस्तियों तस्वीर बनाकर वाहवाही लूट रही हैं।
नूरजहां के हुनर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है। उनके एक हाथ के हुनर को बड़े-बड़े लोग सलाम कर रहे हैं। इस दौरान उनके काम को कई लोगों ने बेहद असंभव बताया तो प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इनके हुनर को 'चमत्कार' बताया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।
बदायूं की नूरजहां को एक फ्रेम में एक हाथ से एक साथ 15 लोगों की तस्वीर बनाने में महारत हासिल है। उसने अपने इस हुनर को अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है। जिसको देखकर कई लोग कहा रहे हैं कि यह कार्य असंभव है।
आनंद महिंद्रा ने बताया 'चमत्कार'
प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नूरजहां के हुनर को काफी सराहा है। लड़की का हुनर देख चकित हुए आनंद महिंद्रा ने कहा- ये तो जादू है। आनंद महिंद्रा ने इसे 'चमत्कार' बताया हैं। आनंद महिंद्रा ने नूरजहां का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया हैं। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्केच बनाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि यह संभव ही कैसे है। जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts