देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना केस

 बीते 24 घंटे में 2786 नए केस
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,786 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को महामारी के 2,139 केस मिले थे जबकि इससे पहले 11 अक्टूबर को 1,957 मामले मिले थे।
मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 2,557 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, एक्टिव केस अब बढ़ गए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 26,292 से बढ़कर 26,509 हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि देश में कोरोना के 12 और मरीजों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में ही कोरोना से 6 लोगों की जान चली गई है। देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 847 लोगों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts