भाकियू अजगर के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने कपिल नागर

-भारतीय किसान यूनियन अजगर ने किया संगठन का विस्तार
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अजगर ने अपने संगठन का विस्तार किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा व प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर के द्वारा कपिल नागर को युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया।
पवन गुर्जर ने कहा, देश की आधी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है, उसके बावजूद भी सरकारें किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कभी नहीं सोचती हैं, चाहे किसानों के गन्ना भुगतान की बात हो, चाहे किसानों को सूखे से बरबाद फसल व बारिश से बरबाद फसल की बात हो। साथ ही खाद, बीज के तेल से लेकर कृषि में उपयोग होने वाली समस्त आवश्यक सामग्री में लगातार की मूल्य वृद्धि की जा रही है। किसानों का गन्ना भुगतान न होने के कारण बच्चों की फीस से लेकर बिजली की समस्या बन रही है। किसान परिवार के दैनिक जीवन व्यापन से लेकर बच्चों के विवाह के साथ-साथ अन्य समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन अजगर किसानों के साथ-साथ मजदूरों व नौजवानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts