अशोक वाल्मीकि का कातिल पुलिस पकड़ से फरार

-मृतक के पुत्र ने कराया नामजद मुकदमा दर्ज, देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
मेरठ। दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने हत्यारोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक आरोपी की पत्नी को हस्तिनापुर लेकर आ गया था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना हस्तिनापुर के प्रभारी निरीक्षक केपी राठौर ने बताया, आरके कॉलोनी निवासी अशोक वाल्मीकि (48) दिल्ली नगर निगम में सफाईकर्मी था। वह पत्नी कोमल और दो बच्चों संग थाना कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी में रहता था। डेढ़ साल पहले रविंद्र ने अपनी पूर्व प्रेमिका प्रवेश पत्नी रविंद्र से शादी कर ली। उसके बाद वह प्रवेश को लेकर हस्तिनापुर आ गया। इससे रविंद्र रंजिश रखने लगा। उसने कई बार अशोक को हत्या की धमकी भी दी थी। बीती रात रविंद्र चाकू लेकर अशोक के घर में घुस गया और हमला कर दिया। उसने प्रवेश पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गई। घटना को अंजाम देकर रविंद्र घर में खड़ी स्कूटी को लेकर फरार हो गया। परिजन घायल अशोक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सन्नी की ओर से रविंद्र पुत्र ख्यालीराम को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम अशोक का शव घर पहुंचा। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक की पत्नी प्रवेश ने बताया, उसका अशोक से 12 साल से प्रेम प्रसंग था। वह अशोक के साथ फरीदाबाद चली गई थी, लेकिन परिजन उसको लेकर आ गए और उसकी शादी रविंद्र से करा दी। उसने कभी भी अशोक को अपना पति नहीं माना। न उसके साथ खुश रही। उसके दो बच्चे है और वह आठ माह की गर्भवती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts