मच्छर जनित रोगों के पर नियंत्रण के लिए साफ-सफाई जरूरी- सीएमओदुरुस्त रखें
दस्तक अभियान के तहत खोजे जा रहे मरीज
शामली,। 13 अक्टूबर 2022।
शामली। संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान और दस्तक अभियान के तहत जागरूकता अभियान जोरों पर है। नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी ग्रामों में फॉागिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालियां जाम न हो और नालियों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराते रहने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि - संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान और दस्तक अभियान के तहत जागरूकता अभियान जोरों परचल रहा है। इस संबंध में डीएम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान और दस्तक अभियान की पहले सप्ताह की कार्य प्रगति की अंतर विभागीय समीक्षा की। डीएम जिलाधिकारी ने कहा कि - जिन विभागों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, वहे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर गंभीरता से कार्य करें।। तथा उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि - सभी विभाग अपनी-अपनी रिपोर्ट 15 अक्टूबर (शनिवार की शाम तक) सीएमओ को उपलब्ध करा दें। डीएम ने कहा कि जिस विभाग को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उसके अनुसार कार्य करें। सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें ताकि मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण हो सके।
जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि - अभियान के तहत आशा एवं एएनएम के माध्यम से जनपद में बुखार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच डेंगू, मलेरिया के लिए सुनिश्चित कराई जा रही है। जिससे डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों का पता लगाया जा सके और उनका उचित उपचार किया जा सकें। स्कूलों में बच्चों को साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है तथा स्कूली बच्चों को आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सीएमओ ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया है कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत नवजात शिशु, झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले, ईट-भट्ठोंटों, रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले 0-5शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।, जिसमें कोई भी बच्चा पोलिया ड्राप से वंचित न रहे।


No comments:
Post a Comment