गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर किसानों को मिले भुगतान: अंकुश

मेरठ। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिला। उन्होंने, गन्ना किसानों के पिछले पेराई सत्र वर्ष 2021-22 का बकाया भुगतान तुरंत मय ब्याज कराए जाने की मांग की। आगामी पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने का खरीद मूल्य पाँच सौ रुपया प्रति क्विंटल तत्काल घोषित व आगामी पेराई सत्र 2022-23 से गन्ना किसानों को तुरंत मिल पर गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर आॅनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
अंकुश चौधरी ने बताया, प्रदेश में गन्ना किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की फसल बहुतायत में उगायी जाती है और इस क्षेत्र को गन्ना बेल्ट के रूप मे जाना जाता है लेकिन, बड़ी विडंबना है कि प्रत्येक वर्ष गन्ना किसानों को ना तो गन्ने का उचित मूल्य ही मिलता है और ना ही चीनी मिलों द्वारा समय से किसानों का भुगतान ही किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का पिछली पेराई सत्र वर्ष 2021-22 का हजारों करोड़ रुपया अभी तक बकाया है, जबकि नया गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्रर के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने गन्ना किसानों के पिछले पेराई सत्र वर्ष 2021-22 का बकाया भुगतान तुरंत मय ब्याज कराने, आगामी पेराई सत्र 2022-23  के लिए गन्ने का खरीद मूल्य पाँच सौ रुपया प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किए जाने, आगामी पेराई सत्र 2022-23 से गन्ना किसानों को तुरंत मिल पर गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर आॅनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इस मौके पर गुरमिन्दर सिंह, एसके शर्मा, जीएस राजवंशी, मदन  सिंह मान, राहुल चौधरी, अनमोल कोरी, सलीम मंसूरी, ओम दत्त त्यागी, मुन्ना गिरी, सलमान सिवाल, फुरकान त्यागी, एहसान भारती, हबीब अंसारी, डॉ. मकसूद,अ नमोल, हर्ष पंडित, वैभव मलिक, परवेज आलम आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts