रोटरी स्टार्स परिवार दीपावली मेला 15 से

 मेले में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
 मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स  के तत्वावधान में आज यानी १५ अक्टूबर से लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बॉलीवुड को तडका देखने को मिलेगा।
होटल ओलिविया में प्रेस कॉन्फ्रेंस में  मेला चेयरमैन पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स 8 वर्षों से मेरठ में दीपावली मेले का शानदार आयोजन करता आ रहा है कोविड के कारण पिछले 2 वर्षों में इस मेले का आयोजन नही हो पाया लेकिन इस वर्ष पूरे उत्साह और जोश के रोटरी स्टार्स परिवार इस मेले के और शानदार और अद्भुत तरीके से करने के लिए लगा हुआ है इस स्टार्स 9 जी फिएस्टा मेले में जिसमे मेरठ के हजारों परिवार शामिल होते हैं। इस मेले प्रवेश में निमंत्रण कार्ड द्वारा केवल युगल व परिवारजनों को दिया जाता है जिससे किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व मेले में माहौल खराब न करें। मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिये रोटरी परिवार के सदस्यों को दायित्व दिये जाते है व उनका सहयोग जिला प्रशासन व पुलिस करती है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अतुल गोयल ने बताया इस बार भी मेला एस जी एम फार्म हाउस लाल कुर्ती में 15 अक्टूबर  से आयोजित किया जाएगा। मेले में समान, बुटीक, फैंसी सामानों व उपहारों के स्टाल लगाए गए हैं। सह चैयरमेन योगेश अग्रवाल ने बताया फिएस्टा में बॉलीवुड कार्यक्रमों के मशहूर संचालक, गायक व डांस टूप मेरठ वालो की शाम को और हसीन व संगीतमय बनाने के लिये दिल्ली व मुबई से आ रहे है।मेले का शुभारंभ डीएम व एसएसपी द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर संजय गोयल, अजय गुप्ता, अतुल गोयल, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts