विधानमंडल का मानसून सत्र, कार्यक्रम जारी
लखनऊ।यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 से 23 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा और विधान परिषद की ओर से मानसून सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
19 सितंबर को मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। 20 सितंबर को औपचारिक कार्य के साथ अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 21 से 23 सितंबर तक विधायी कार्य के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
सत्र के दौरान महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2022, इंटरमीडिएट शिक्षा संशोधन अध्यादेश 2022 और सामान्य भविष्य निधि (उप्र.) नियमावली 1985-नियम 12 (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) अध्यादेश को सदन में पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment