पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता कृष्णम राजू का निधन
हैदराबाद (एजेंसी)।भारतीय जनता पार्टी से राजनीति शुरू करने वाले दक्षिण की फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी. कृष्णम राजू का रविवार तड़के यहां निधन हो गया। तेलुगु सिनेमा में उन्हें रिबेल स्टार कहा जाता रहा है। नब्बे के दशक में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश राज्यमंत्री थे। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में सोमवार दोपहर बाद होगा।
83 वर्षीय कृष्णम राजू ने रविवार तड़के 3ः30 हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णम राजू, अभिनेता प्रभास के चाचा थे। कृष्णम राजू आखिरी बार फिल्म राधे श्याम में नजर आए थे।
सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, डायरेक्टर और फैंस कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही दुख की इस घड़ी में प्रभास और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था। कृष्णम राजू के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
No comments:
Post a Comment