पूर्व केंद्रीय मंत्री माणिकराव गावित का निधन

 नौ बार चुने गए थे सांसद
मुंबई (एजेंसी)।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माणिकराव गावित का शनिवार को निधन हो गया। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने नासिक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में बेटी पूर्व विधायक निर्मला गावित और पुत्र भरत हैं।
माणिकराव गावित ने 1980 से 2014 तक आदिवासी बहुल नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में वह चुनाव हार गए। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने गावित के बेटे भरत को टिकट की पेशकश की। हालांकि, उन्होंने इससे इंकार कर दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
वहीं गावित की बेटी निर्मला, इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस विधायक चुनी गईं। बाद में वह शिवसेना में शामिल हो गईं और चुनाव हार गईं। बता दें, गावित ने 2004 में मनमोहन सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और 2013 में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts