आजमगढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

- बोले- 2024 में मिलेगा जनता जनार्दन का आशीर्वाद

आजमगढ़।
यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत पर आगे बढ़ रही है। हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर योजना बनाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी सीटों को जीतने की योजना बनाएंगे। जिन सीटों को हम हारे हैं उन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास हो रहे हैं।  प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास है। पूरा विश्वास है कि हमें जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे हम लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सीटें जीतेंगे।  जनपद के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती कभी हमारे लिए बंजर नहीं रही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया के सबसे मजबूत नेता का जन्मदिन है। जिसे भाजपा प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता के बीच जाएंगे।
पहली बार जिम्मेदारी मिलने के बाद आजमगढ़ आया हूं इसलिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा करूंगा। हम मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts