जमीन की खातिर भतीजे ने कर डाला चाचा का कत्ल

-जंगल से बरामद हुआ शव, दो दिन से गायब चल रहा था मृतक
मेरठ। दो दिन से लापता चल रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शव जंगल में मिला, जिसका पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौ बीघा का बैनामा मृतक से अपने नाम कराना चाहता था, इंकार करने पर हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
परतापुर थाना क्षेत्र के गांव इकला निवासी 59 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र किरत सिंह दो दिन से लापता चल रहा था। देवेंद्र की बहन विमला (55) निवासी संगम विहार नई दिल्ली ने गुमुशदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम छज्जूपुर-इकला मार्ग स्थित जंगल में देवेंद्र का शव ग्रामीणों को पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया, देवेंद्र की हत्या का आरोप भतीजे पर लगाया गया है। मृतक अविवाहित था, आरोपी देवेंद्र के हिस्से की 9 बीघा भूमि को अपने नाम कराना चाहता था। देवेंद्र ने भूमि को देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी भतीजे ने देवेंद्र को अगवा किया और खेत में ले जाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसको पुलिस तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts