संस्कार भारती कर रही है समाज को सकारात्मक संदेश देने का भागीरथ कार्य

- संस्कार भारती मेरठ महानगर की साधारण सभा आयोजित
मेरठ।
 पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज मेरठ परिसर स्थित सभागार में संस्कार भारती मेरठ महानगर की साधारण सभा संस्था अध्यक्ष डॉ0 मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता व श्री देवेन्द्र रावत, क्षेत्र प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रान्त के सानिध्य में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर संस्कार भारती ध्येय गीत गायन से हुआ।
देवेन्द्र रावत जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्कार भारती भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु आंदोलन है। क्षेत्र की विषिष्ट कला की खोज एवं उसके कलाकारों को प्रोत्साहन दिये जाने की आवश्यकता है। साहित्यकारों के नृत्य, लोकगायन, नाटक, प्राच्यकला, भूअल ंकरण, चित्रकला के कलाकारों की टोली बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का भागीरथ कार्य संस्कार भारती कर रही है। भारतीय संगीत की विशिष्टता है कि यह शारीरिक व आत्मिक सुख की अनुभूति करानेे में समर्थ है। इन्द्रपाल जी ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने हेतु कला व संस्कृति के योगदान की चर्चा की।
बैठक का संचालन संस्था की महामंत्री डॉ0 दिशा दिनेश द्वारा किया गया। बैठक में सुधाकर आशावादी, चन्द्रगुप्त कथूरिया, भारत भूषण, प्रतिभा जैन, राकेश जैन, अविरल, वीरेन्द्र शर्मा, डॉ0 श्याम घई, अर्चनी जी, कवंलजीत, विनय नोक उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ0 मयंक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वन्दे मातरम् के साथ बैठक समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts