कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

अध्यक्ष पद के लिए लड़ूंगा चुनावः अशोक गहलौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने स्वीकारा है कि उनका चुनाव लड़ना लगभग तय है। गहलोत ने कहा कि जल्द ही वह नामांकन की तारीख का भी ऐलान करेंगे। इस बीच अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक विशेष बैठक भी करने वाले हैं।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। लेकिन राहुल ने स्पष्ट कहा है कि गांधी परिवार से कोई भी अगला अध्यक्ष नहीं बनेगा।
विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत
चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अशोक गहलोत ने इसी के साथ कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वह पार्टी अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे की कार्यवाही तय करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts