राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में केरल में उमड़ी भीड़

कोल्लम (एजेंसी)।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ को केरल में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यात्रा के दसवें दिन आज सुबह यह केरल के कोल्लम जिले के पुथियाकावु से आगे बढ़ी, यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान चेप्पड़, अलाप्पुझा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने (भाजपा) देश में नफरत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। जिस चीज को वे बढ़ावा दे रहे हैं, ये हमारे देश और गोवा के डीएनए में नहीं है।
राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। वे राज्य में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए पूरा जोर दे रहे हैं। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान यह 12 राज्यों से गुजरेगी। 3570 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। यात्रा 12 राज्यों के 20 शहरों से होकर गुजरेगी।
राहुल के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में चल रहे हैं। उनके हाथों में कांग्रेस के झंडे हैं। गांधी और यात्रा के सदस्य शुक्रवार को करीब 24 किलोमीटर पैदल चलकर करुणागपल्ली में रुके थे। आज यात्रा सुबह 6.30 बजे फिर से शुरू हुई। यह लगभग 12 किमी की दूरी तय कर अलाप्पुझा जिले में प्रवेश करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts