कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हमला

 महान बलिदानों को तुच्छ साबित कर रही आज की आत्ममुग्ध सरकार
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनकी ओर से जारी किए गए बयान में कहा किया कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।  



सोनिया गांधी ने इस दौरान सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा, राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
सोनिया गांधी ने कहा, भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ ही साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।



कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts