सीएम योगी ने दोहराया एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प

लखनऊ (एजेंसी)।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी थे।
सीएम योगी ने कहा कि आजादी के उत्सव पर आप सबको बधाई। देश आजादी के 75 वर्षों का साक्षी बन रहा। इन 75 वर्षों में देश ने लंबी यात्रा तय की है। अब तो अमृत काल की नई कार्ययोजना के साथ आगे बढऩे का अवसर मिला है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत शत नमन। देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन। बलिदान देकर भारत को सुरक्षा की गारंटी देने वाले सेनानियों, सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को जहां पारदर्शी व जवाबदेह शासन दे रहे हैं, वही ईमानदार और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने प्रदेश में विकास और सुशासन की नींव तैयार की है। अगले पांच वर्षों में प्रदेश में प्रगति और समृद्धि की भव्य इमारत आकार लेगी। यह भव्य इमारत नए भारत का नया उत्तर प्रदेश होगा। योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों और पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts