भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य की दो रिक्त सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा ने धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार तथा निर्मला पासवान को प्रत्याशी बनाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने विधान भवन के सेंट्रल हाल में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर किया। विधान परिषद सदस्य की दो रिकत सीट पर 11 अगस्त को उप चुनाव होना है। दोनों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपना एक प्रत्याशी घोषित किया है।
इससे पहले धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार के साथ निर्मला पासवान ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में पार्टी के कई पदाधिकारियों तथा विधायकों से भेंट की। इनके साथ भाजपा संगठन के नेता भी नामांकन में शामिल होने विधान भवन पहुंचे।

 सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने दाखिल किया नामांकन
 नहीं पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए 11 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए आज यानी एक अगस्त को अंतिम दिन भाजपा के दो प्रत्याशियों के बाद समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान भवन के सेंट्रल हाल में कीर्ति कोल के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल ने आज दोपहर में विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान भवन के सेंट्रल हाल में इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, इरफान सोलंकी तथा पार्टी के अन्य नेता भी थे। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी पहले नामांकन में आने का कार्यक्रम बताया गया था, लेकिन वह नहीं आए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts