कामनवेल्थ के पदकवीरों से मिले पीएम मोदी

बोले- हर खिलाड़ी प्रशंसा का पात्र
नई दिल्ली (एजेंसी)।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। पदक तालिका में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। भारत की इस कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक निवास पर पदकवीरों से मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि जब आप बर्मिंघम में अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे, तब यहां करोड़ों भारतीय पदक की आस लगाए आपको देख रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा- मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्य के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। मैं अन्य सभी भारतीयों की तरह आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
उन्होंने कहा पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन  के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया। भारत ने चेस ओलंपियाड का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। मैं शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई देता हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts