आफ्टर मील तुरन्त न पीएं पानी

- राजकुमार
आपकी डाइट के लिए हर उस चीज़ की ज़रुरत होती है जो आपको फायदा पहुंचा सके। आपके नाश्ते से लेकर रात के खाने तक ये सबसे आवश्यक होता है कि आप हेल्दी खाएं। अब जैसे आफ्टर मील पानी पीने की बात ही क्यों न की जाए। जी हां वॉटर इनटेक हमारे लिए कितना जरूरी है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन जिन लोगों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है वह उनके लिए कितनी खतरनाक हो सकती है शायद वो नहीं जानते। खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही नहीं होता हां यह जरूर हो सकता है कि आप एक या दो घूंट पानी लें।
 खाने से करीब 1 घंटे बाद या बहुत प्यास लग रही हो तो आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। इसका सबसे बुरा प्रभाव हमारे डाइजेशन पर होता है। इसके कारण गैस या एसिडिटी होना आम समस्या होती है। आपको एक बात और बता दें कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत से आपका वेट गेन भी हो सकता है। इसलिए अपनी इस आदत को बदलना बहुत आवश्यक है। चलिये इस बारे में आपको और जानकारी देते हैं।

सेहत के लिए अमृततुल्य है पानी
कहते हैं ना कि बिन पानी सब सून। पानी के बिना जीवन की कोई कल्पना ही नहीं की जा सकती है। तो आपके स्वास्थ्य के लिए पानी जितना आवश्यक है उतना ही हमारे इस्तेमाल के लिए भी ज़रूरी है। एक बात तो आप भी जानते ही होंगे कि मनुष्य के शरीर में लगभग 70 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है। इसलिए जब शरीर में पानी की कमी होती है तो अनेक समस्याएं हो जाती हैं। शरीर में पानी का संतुलन रहना बहुत ज़रूरी है।

कम या अधिक पानी दोनों हैं खतरनाक
ऐसा माना जाता है कि शरीर में पानी का कम होना या बहुत अधिक होना दोनों खतरनाक हैं। जो लोग ये सोचते हैं कि ज़्यादा पानी पीने से फायदा होता है, उन्हें बता दें कि ऐसा नहीं है। अधिक पानी भी आपको नुकसान दे सकता है। एक वयस्क और स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन लोग अधिक स्वस्थ रहने के लालच में ज़्यादा पानी पीते हैं। इसके कारण भी उन्हें बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।
आफ्टर मील पानी पाचन को कमज़ोर करता है
पाचन की एक सबसे बड़ी बात है कि यदि किसी भी क्रम में कोई गड़बड़ी होती है तो समस्या आती है। अब जैसे आफ्टर मील पानी पीने की आदत को ही ले लीजिये। आपको बिफोर मील या आफ्टर मील आधे से 1 घण्टे के बाद पानी पीना चाहिए। न तो खाने के साथ और न ही तुरन्त बाद पानी पीना चाहिए। अगर आप आफ्टर मील तुरन्त पानी पीते हैं तो पाचन की क्रिया बिगड़ जाती है और खाना तर्क से पच नहीं पाता है। इसके कारण डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां खड़ी हो जाती हैं।
गैस की समस्या हो जाती है
एक सीधी-सी बात है कि जब डाइजेशन ठीक से नहीं होगा तो गैस से जुड़ी परेशानियां भी होंगी। खाने का नहीं पाचन गैस के साथ अन्य बीमारियां भी लाता है। आपने अक्सर लोगों को डकार लेते हुए देखा होगा। वैसे तो ये सामान्य बात है और कुछ लोगों को ये समस्या ज़्यादा ही होती है।
एसिडिटी बढ़ सकती है
आजकल लोगों में एसिडिटी की परेशानी आम हो चुकी है। लोग इतना तला और मिर्च वाला खाना खाते हैं कि वैसे ही उन्हें एसिडिटी हो जाती है। फिर खाने के बाद या साथ पानी पीने की आदत एसिडिटी को और बढ़ा देती है। कुछ लोग तो हर घूंट के साथ पानी पीते हैं। हम आपको पानी पीने से मना नहीं कर रहे हैं। बस आपको खाने के करीब आधे से 1 घण्टे के बाद पानी पीना चाहिए। इससे आपका खाना अच्छे से पचेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts