विदेश मंत्रालय की पहल पर सऊदी में फंसा व्यक्ति लौटा स्वदेश
भदोही (प्रभुनाथ शुक्ला)।
सऊदी अरब में एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी डेढ़ साल से फंसे एक व्यक्ति को विदेश मंत्रालय से सम्पर्क कर भदोही पुलिस ने वतन वापसी करायी है। उन्होंने भदोही पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर गुहार लगाया था कि एग्रीमेंट समाप्त होने के उपरांत भी उन्हें स्वदेश आने नहीं दिया जा रहा है।
भदोही जनपद के थाना कोइरौना के सोनपुर (डीघ) निवासी राकेश कुमार उपाध्याय (35) पुत्र लक्ष्मीकांत उपाध्याय सऊदी अरब में किसी कम्पनी में कार्यरत था। वहां सम्बंधित कंपनी से उसका एग्रीमेंट डेढ़ साल पूर्व समाप्त हो गया था लेकिन इसके बाद भी उसे आने नहीं दिया जा रहा था। अपनी इस समस्या को उन्होंने भदोही पुलिस के ट्वीटर हैंडिल पर डाला। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस इस पर कार्रवाई शुरू कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार मामला बेहद संवेदनशील था। तत्काल पूरे प्रकरण को विदेश मंत्रालय अवगत कराया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा कार्यवाही करते हुए भारतीय दूतावास के माध्यम से सऊदी अरब में फंसे राजेश उपाध्याय सकुशल घर वापस कराया गया है।
राजेश वर्ष 2019 में सऊदी अरब गए थे। लेकिन उनका एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद लगभग डेढ वर्ष से वहां फंसे रहे। पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया। जबकि सऊदी अरब से सकुशल वतन लौटे राजेश और परिजनों ने ने भदोही पुलिस और विदेश मंत्रालय का विशेष आभार जताया है।
No comments:
Post a Comment