दस्तक अभियान शुरू, घर-घर ढूंढे जाएंगे मरीज

 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी घर-घर सर्वे
कुपोषित बच्चों, जुकाम-खांसी बुखार व टीबी मरीजों का डाटा एकत्र कर विभाग को सौंपेंगी

 मेरठ, 16 जुलाई 2022। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गति जिले में शनिवार से दस्तक अभियान आरंभ हो गया। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर बुखार और टीबी के मरीज खोजेंगी। विभाग की ओर से 2022 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। इन्हें कुपोषण से ग्रसित बच्चों, जुकाम व खांसी के मरीजों, का भी डाटा एकत्र कर विभाग को सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
 जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया अभियान के तहत स्वच्छता के लिये घर- घर पोस्टर लगा कर स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों साफ-सुथरा रहने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया बरसात के मौसम को देखते हुए जल पात्रों की भी जांच की जाएगी। अभियान के लिये ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख ,शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग आदि का सहयोग लिया जाएगा। विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गये हैं। उन्होंने बताया अभियान में आम जनता की सहभागिता और जागरूकता के लिए भी सभी को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया - बीते वर्ष जिन इलाकों में डेंगू के मामले पाए गए थे वहां विशेष जांच करवाई जाएगी।
  टीम ने शनिवार को माछरा ब्लॉक के कासमपुर गांव में कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे किया और जन सामान्य को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के तरीके बताए। इससे पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माछरा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम का संवेदीकरण करने के साथ संचारी रोगों के विषय में जानकारी दी गयी।
 उन्होंने बताया गत एक जुलाई से चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नौ हजार से अधिक घरों को सर्वे किया गया। इस दौरान 55 घरों में लार्वा मिला। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों से साफ सफाई रखने के लिये आग्रह किया। अभियान के दौरान 3833 जलपात्रों का सर्वे किया गया, जिसमें से 104 जल पात्रों में लार्वा मिला
02

No comments:

Post a Comment

Popular Posts