प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या

इलाके में तनाव का माहौल, गांव में पुलिस तैनात

जौनपुर (सतीशचंद शुक्ला)। जिले के विजाधार मऊ गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को लड़की के घर वालों ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। शुक्रवार की तड़के सुबह में लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
आशापुर निवासी अरविंद पाल (22) पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम करता था। गुरुवार की रात अरविंद प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों को मिलते हुए लड़की के घर वालों ने देख लिया। इसके बाद पहले तो अरविन्द को परिवार के लोगों ने खूब पीटा। फिर नीम के पेड़ में रस्सी से बांध दिया। रात में अरविंद के परिजनों को जानकारी दी गई लेकिन अरविन्द परिजन नहीं आ सके। सुबह अरविंद का भाई मौके पर पहुंचा। उसे देख अरविंद ने पानी मांगा। भाई जब पानी लेकर वापस लौटा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
अरविंद के भाई ने तत्काल अपने घर वालों और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सदानंद राय, उपनिरीक्षक अजय पांडेय मय फोर्स पहुंचे। अरविंद के पिता रामकृपाल पाल ने तहरीर दी है। एसओ सदानंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts