योगेंद्र बने जम्मू कश्मीर पत्रकार संघ के प्रभारी, उत्तराखंड को निखारेंगे रूद्र भरत


 वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश बनाए गए राष्ट्रीय संरक्षक


पत्रकार अशोक कुमार को बनाया जिला प्रभारी मेरठ 


      मेरठ/सलेमपुर/मझौली राज (देवरिया)। आईएनजेसीसीएस ने संगठन का विस्तार करते हुए   समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्थान पश्चिम बंगाल बिहार मध्यप्रदेश  उत्ताराखंड व  जम्मू कश्मीर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने जिला प्रभारीयों व प्रदेश स्तर के पदों पर वरिष्ठ पत्रकारों को नियुक्त किया है  पुलवामा के पत्रकार जोगेंद्र सिंह सोहल को जम्मू कश्मीर का प्रदेश प्रभारी बनाया है जबकि उत्तराखंड की कमान पत्रकार रूद्र भरत सत्य को सौंपी है। यह जानकारी अखिल      भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के  द्वारा    दी गई। संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने बताया सोनभद्र निवासी विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाने वाले वयोवृद्ध पत्रकार मिथलेश द्विवेदी को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

       उन्होंने बताया पत्रकार अखिलेश कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई इनके अलावा पत्रकार अशोक कुमार को जिला प्रभारी मेरठ व सपना सचदेवा जिला प्रभारी सहारनपुर बनाया गया तथा अजय दुबे 'वत्स' को मंडल मीडिया प्रभारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल हावड़ा  पत्रकार कन्यालाल शर्मा हावड़ा (पश्चिम बंगाल), पत्रकार अजय कुमार निगम बलिया, पत्रकार धर्म चंद यादव  मुजफ्फरपुर (बिहार), नायक संजीव कुमार शर्मा  ग्वालियर  (मध्य प्रदेश),  गौतम गोविंद अलवर (राजस्थान) सभी को   समीति ने सर्व सम्मति  सेे जिला प्रभारी   नियुक्त किया गया। 

     संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, अनुशासन व जांच प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, खेल एवं संस्कृत के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, गोरखपुर के मण्डलीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, जिलाध्यक्ष देवरिया श्यामानन्द पाण्डेय आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts