क्रिटिकल केयर सोसायटी मेरठ शाखा नई कार्यकारिणी घोषित

मेरठ। क्रिटिकल केयर सोसायटी मेरठ शाखा का अधिष्ठान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश पांडे व राष्ट्रीय सचिव नियुक्त डा. वाईपी सिंह रहें। संस्था के नवनियुक्त सचिव डॉक्टर संदीप जैन द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया, इसके बाद अतिथियों द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का अधिष्ठान संपन्न हुआ।


नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता ने नए कार्यकारिणी घोषित की तथा सभी को मंच पर आमंत्रित किया। सभा में आए राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. राजेश पांडे, डॉक्टर वाईपी सिंह द्वारा आशीर्वाद व मार्गदर्शन किया गया। नयी कार्यकारिणी को बधाई दी गई। गुड़गांव स्थित एक अस्पताल के सहयोग से दो महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्या दी गई। सर्वप्रथम डॉक्टर संजय मित्तल द्वारा हृदय की एनजाइना बीमारी के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बताया, आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार से इलाज किया जाना चाहिए। डॉक्टर नागेंद्र कुमार द्वारा कार्डियोजेनिक शॉक का महत्वपूर्ण ज्ञान व निदान के विषय में बताया गया। उक्त व्याख्यानों के चेयरपर्सन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव अग्रवाल तथा वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. वीके बिंद्रा रहें। यह जानकारी मेरठ शाखा के सचिव डॉक्टर संदीप जैन ने दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts