सुभारती विश्वविद्यालय को मिला शैक्षिक उत्कृष्टता का सम्मान
मेरठ। देश में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा शैक्षिक उत्कृष्टता का सम्मान दिया गया है।
यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन को उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने प्रदान करते हुए सम्मानित किया।अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन ने सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम में
धन्यवाद ज्ञापित किया।
सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने अवार्ड मिलने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि सुभारती विश्वविद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा यहीं प्रयास है कि विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाया जा सकें।
कार्यक्रम में ब्रिजेश मिश्रा, विरेन्द्र सिंह सहित सामाजिक एवं मीडिया जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment