चारा काटने वाली महिला का कुंडल छीन रहे युवक को दबोचा
मेरठ। चारा काट रही महिला के कान से सोने का कुंडल छीनने का प्रयास करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसको पकड़कर जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना थाना परीक्षितगढ क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परीक्षितगढ़ के रहने वाले रमेश ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी अंजू चारा काट रही थी इसी दौरान एक युवक ने उसके कान से सोने के कुन्डल छीनने का प्रयास किया। आरोपी को ग्रामवासियों द्वारा पकड़कर थाना परीक्षितगढ पर लाया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ पर वादी की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गईं। आरोपी का नाम राशिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम सीना थाना मवाना है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment