किशोर -किशोरी दिवस पर दी गयी स्वास्थ्य संबधी जानकारियां
 जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रो पर मनाया गया किशोर -किशोरी दिवस
 मेरठ।  जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर किशोर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान उनकी काउंसलिंग कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी चिकित्सकों द्वारा गयी।
 नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाहिदपुर में  85 किशोर और 92 किशोरों की काउंसलिंग चिकित्सकों द्वारा की गयी।इस दौरान 10 से 19 साल  की किशोरियों को एनीमिया व माहवारी के  दौरान साफ सफाई बारे में विस्तृत जानकारी दीगयी। इस दौरान किशोर किशोरी का हीमोग्लोबिन की जांच व वजन मापा गया। किशोरियों को सेनेटरी पैड  वितरित किए गये। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
डा. जाकिर हुसैन व डा. प्रत्युशेखा शुक्ला ने बताया 10 से 19 साल के बीच किशोर व किशोरियों के किशोरावस्था में शारीरिक मानसिक के साथ सामाजिक बदलाव त्रीवता से  आते है।ऐसे किशोर व किशोरियों को न घबरात हुए पौष्टिक व संतुलित भोजन लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था एक परिवर्तनशील  वृद्धि तथा विकास की महत्वपूर्ण अवस्था होतीहै। उन्होने बताया इस दौरान एनीमिया ,साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिंसा मुक्त जीवन ,मानसिक स्वास्थ्य की विस्तृत  जानकारी दी। किशोर किशोरियों को  अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य पोषण से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया इस दौरान किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच , वजन,लंबाई की जांच कर आयरन की नीली गोली,कैल्शियम एल्बेंडाजोल के लाभ के बारे में बताया गया।
 पीएसआई इंडिया के फील्ड प्रोग्राम कोओॅडिनेटर तरून सौडियाल और गोपाल ने इस दौरान किशोर व किशोरियों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts