पर्यावरण का बचाना अति आवश्यक -डा ऋचा

 मेरठ। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन कियागया। जिसमें पीएसआई इंडिया के सदस्यों समेत चिकित्सा स्टाफ ने शिरकत की।
 संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डा ऋचा गुप्ता ने कहा वनों की कटाई से हमारे पर्यावरण पर काफी असर हो रहाहै। इसके कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहेहै। उन्होने बैठक में आये लोगों से आग्रह किया पर्यावरण को बचाने लिये हमें आगे आना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाना होगा। जिससे  बिगड़ते पर्यावरण को बचाया जा सके। इस दौरान डा ऋचा गुप्त में पर्यावरण से बचाव के लिये महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान पीएसआई  इंडिया    के तरुण ने पर्यावरण पर अपने विचार प्रकट किये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts