बसपा एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ

 मायावती ने की समर्थन देने की घोषणा

लखनऊ।
बसपा की मुखिया मायावती ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मु को अपना समर्थन दिया है। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के साथ ही मायावती ने विपक्षी दलों पर बसपा को अलग-थलग रखने का आरोप लगाया।
राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तर प्रदेश के वोट की काफी महत्ता है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा तथा सहयोगी दल और समाजवादी पार्टी तथा सहयोगी दलों के पत्ते खोलने के बाद बारी बहुजन समाज पार्टी की है। बसपा के वोट काफी मायने रखते हैं। ऐसे में बसपा की मुखिया मायावती शनिवार को अपना मत रखा दिया।
मायावती ने कहा कि हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला ना तो भाजपा या एनडीए के समर्थन में और ना ही विपक्ष के खिलाफ लिया है, बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts